वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति ने राज्यसभा में पेश किया रिपोर्ट, विपक्षी सांसदों ने काटा बवाल

Parliament News: राज्यसभा में वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट पेश हो गया है। इसी बीच विपक्ष ने भारी हंगामा किया। वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। आपको रिपोर्ट में खास बातें बताते हैं।

Report on Waqf Bill: राज्यसभा में बृहस्पतिवार को वक्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट पेश की गई, जिसके बाद विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण उच्च सदन की कार्यवाही 11 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेधा विश्राम कुलकर्णी ने समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की।

Report on Waqf Bill

वक्फ विधेयक संबंधी रिपोर्ट पेश होते ही राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया।

वक्फ विधेयक संबंधी रिपोर्ट पेश होते ही राज्यसभा में हंगामा

रिपोर्ट पेश होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल सहित कुछ अन्य दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे सदस्य आसन के निकट आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह राष्ट्रपति का एक संदेश सदन में पेश करना चाहते हैं। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और सदन में व्यवस्था बनाने की अपील की। हालांकि, इसके बावजूद हंगामा जारी रहा।

End of Feed