नारे लिखी हुई टी-शर्ट के कारण नहीं चल सकी संसद की कार्यवाही, सांसदों पर भड़के स्पीकर

Parliament Session: नारे लिखी हुई टी-शर्टों के कारण गुरुवार को संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। डीएमके सांसद परिसीमन के संबंध में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे। जिसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति दर्ज की और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Parliament Session: नारे लिखी हुई टी-शर्टों के कारण गुरुवार को संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। राज्यसभा में शुरुआती मिनटों की कार्यवाही के बाद न तो कोई प्रश्न पूछा जा सका, न ही किसी विषय पर सदन में कोई चर्चा हुई। कुछ यही हाल लोकसभा का भी रहा। दोनों सदनों की कार्यवाही बाद में शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। डीएमके के सांसद संसद में परिसीमन का लगातार विरोध कर रहे हैं। यह परिसीमन लोकसभा की सीटों के संबंध में है। डीएमके के सांसदों ने संसद में इस पर अपना विरोध प्रकट किया। सदन के बाहर संसद परिसर में इस विषय पर पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन किया गया।

Parliament Session

सांसदों की टी-शर्ट देख भड़के लोकसभा स्पीकर

नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर सदन पहुंचे DMK सांसद

डीएमके सांसद परिसीमन के संबंध में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे। जिसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति दर्ज की और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। यह हंगामा संसद में परिसीमन के मुद्दे पर हुआ। सदन में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनने को लेकर आपत्ति जताई गई। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में किसी भी प्रकार के नारेबाजी लिखकर लाना सही नहीं है। ऐसी टी-शर्ट पहनकर सदन में आना ठीक नहीं है।

End of Feed