
PM Modi Speech: विपक्ष के शोर-शराबे के बीच PM मोदी ने दिया जवाब, 'जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना खिलेगा'
Parliament PM Modi Speech in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब आज राज्यसभा में दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने लोकसभा में चर्चा का जवाब दिया। निम्न सदन के अपने संबोधन में पीएम ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उद्यमी गौतम अडानी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल का आरोप है कि सरकार और अडानी के बीच मिलीभगत है और इससे उनके कारोबार का फायदा पहुंचाया गया है। हालांकि, राहुल के आरोपों पर पीएम ने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन कांग्रेस नेता का नाम लिए बगैर उन्होंने राहुल पर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों लोगों के भरोसे का कवच उनके पास है। विपक्ष के आरोप उन्हें भेद नहीं सकते-