LIVE
Parliament Monsoon Session 2023: संसद में गतिरोध के बीच विपक्ष ने कहा- PM सदन में मणिपुर पर दें बयान
Parliament Monsoon Session 2023: संसद में गतिरोध के बीच विपक्ष ने कहा- PM सदन में मणिपुर पर दें बयान
JUL 21, 2023 14:40 IST
JUL 21, 2023 14:35 IST
मणिपुर को मौजूदा संकट से उबारने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए : सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यहां कहा कि मणिपुर को वर्तमान संकट से बाहर आना चाहिए और राज्य में शांति बहाल करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।मंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना “एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है। राज्य एक कठिन दौर से गुजर रहा है और सभी समुदाय वहां पीड़ित हैं”।उन्होंने कहा, “मणिपुर एक खूबसूरत राज्य है और इसे संकट से बाहर निकलना होगा और ईमानदारी से कहें तो हम सभी को राज्य में शांति वापस लाने के लिए प्रयास करने होंगे।”उन्होंने कहा, “इस तरह की घटना से हममें से प्रत्येक को दुख होता है और ऐसा कोई शब्द नहीं है जिससे हम इस मुद्दे को समझा सकें या इसका समाधान कर सकें।”मंत्री ने कहा, अपराधियों को पकड़ना होगा और कल कुछ गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी हैं।
JUL 21, 2023 14:34 IST
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने से पहले लोगों की हत्या की गयी: प्राथमिकी
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन महिलाओं का अपहरण करने से पहले हथियारबंद पुरुषों का एक समूह कांगपोकपी जिले के गांव में घुसा और उसने घरों को लूटा तथा आगजनी की, लोगों की हत्या की तथा महिलाओं का यौन शोषण किया। इस प्राथमिकी की एक प्रति ‘पीटीआई-भाषा’ के पास उपलब्ध है। इसमें दावा किया गया है कि भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसने चार मई को कुछ लोगों को अपनी बहन से दुष्कर्म करने से रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और दूसरे लोगों के सामने ही उनका यौन उत्पीड़न किया गया। सैकुल थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है, ‘‘एके राइफल्स, एसएलआर, इनसास और .303 राइफल्स जैसे आधुनिक हथियार लेकर करीब 900-1000 लोग सैकुल थाने से करीब 68 किलोमीटर दक्षिण में कांगपोकपी जिले में हमारे गांव में जबरन घुस आए।’’
JUL 21, 2023 14:34 IST
संसद के दोनों सदनों में नहीं हो सकी कार्यवाही
संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर कामकाज बाधित रहा। इस मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद करीब 12:15 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई, वहीं राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण मानसून सत्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को भी दोनों सदनों में कामकाज नहीं हो सका था।
JUL 21, 2023 13:22 IST
संसद में गतिरोध के बीच बोला विपक्ष- पीएम संसद में मणिपुर पर बयान दें
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह मणिपुर की हिंसा के विषय पर सदन के भीतर बयान दें। विपक्षी दलों का यह आरोप भी है कि सरकार मणिपुर के संदर्भ में प्रधानमंत्री के बयान और चर्चा की उनकी मांग को स्वीकार नहीं कर रही है जिस वजह से दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज ‘इंडिया’ के दलों ने एक बार फिर मांग की कि प्रधानमंत्री को संसद में मणिपुर में तीन मई से लगातार चल रही त्रासदी पर बयान देना चाहिए, जिसके बाद दोनों सदनों में चर्चा हो। इसे आज फिर नामंज़ूर कर दिया गया।’’ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मामले पर सदन के बाहर बयान देकर संसदीय परंपरा को तोड़ा है।
JUL 21, 2023 12:19 IST
ठाकुर ने कहा- विपक्ष चर्चा से भाग रहा है क्योंकि...
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहाहै कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है क्योंकि उसके नेता अब संसद सदस्य नहीं हैं।
JUL 21, 2023 12:05 IST
JUL 21, 2023 11:58 IST
JUL 21, 2023 11:58 IST
JUL 21, 2023 11:57 IST
मणिपुर की घटना पर सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष गंभीर नहीं : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि मणिपुर की घटना पर सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष गंभीर नहीं दिखाई पड़ता है। लोकसभा में मणिपुर के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सरकार का पक्ष रखते हुए सदन के उप नेता सिंह ने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं कि सदन में मणिपुर के विषय पर चर्चा नहीं हो। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना की गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं कहा है कि इससे पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष संसद में हंगामा कर रहा है। विपक्षी सदस्यों की मांग है कि मणिपुर के मामले पर प्रधानमंत्री मोदी सदन में बयान दें और चर्चा कराई जाए।
JUL 21, 2023 10:57 IST
कई विपक्षी सांसदों ने ‘मणिपुर' पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों में कार्य स्थगन के नोटिस दिए
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर और कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने मणिपुर के मामले पर संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान और चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को कार्य स्थगन के नोटिस दिए। लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने सदन में चर्चा की मांग करते हुए कहा कि सरकार को वहां की स्थिति के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह भी बताना चाहिए कि शांति बहाली के लिए क्या उपाय किये गए और किस तरह की नीतियां अमल में लाई गईं? मणिकम टैगोर ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के विषय पर प्राथमिकता के आधार पर चर्चा होनी चाहिए तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य की स्थिति के बारे में सदन में स्पष्टीकरण देना चाहिए। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस में मणिपुर के विषय पर चर्चा की मांग की और यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को सदन में बयान देना चाहिए।
JUL 21, 2023 10:55 IST
मणिपुर की घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही वह अनुचित : मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले को अत्यंत दुखद और शर्मनाक करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित और चिंतनीय है। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मणिपुर में महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा जो दरिंदगी की गई, वह अत्यंत ही दुःखद, शर्मनाक तथा दिल को दहलाने वाली घटना है। राज्य व केन्द्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख्त सज़ा दिलवानी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की आगे कहीं भी पुनरावृत्ति ना हो सके।’’ अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मायावती ने कहा, ‘‘लेकिन इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह भी अनुचित एवं चिंतनीय। संसद में इस पर जरूर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। इस घटना का माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी खुद संज्ञान लिया है, जिसे दबाया नहीं जा सकता है। अर्थात् मणिपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सभी को गंभीर होना जरूरी।’’
JUL 21, 2023 10:17 IST
संसद में मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहा है विपक्ष : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि वे (विपक्षी दल) संसद में माणिपुर के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं। ठाकुर ने संसद भवन परिसर में संवाददताओं से कहा कि सरकार मणिपुर की स्थिति पर सदन में चर्चा कराने को तैयार है लेकिन राजस्थान जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की ऐसी ही घटनाओं पर भी चर्चा होनी चाहिए। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है।
JUL 21, 2023 10:17 IST
विपक्ष के कई MPs ने मणिपुर केस पर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस दिए
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर और कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने मणिपुर के मामले पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं।लोकसभा सदस्य तिवारी ने सदन में चर्चा की मांग करते हुए कहा कि सरकार को मणिपुर की स्थिति के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह भी बताना चाहिए कि शांति बहाली के लिए क्या उपाय किये गए।टैगोर ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के विषय पर प्राथमिकता के आधार पर चर्चा होनी चाहिए तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य की स्थिति के बारे में सदन में स्पष्टीकरण देना चाहिए।कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने नियम 267 के तहत दिए नोटिस में शून्यकाल, प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य स्थगित करके चर्चा की मांग की है।
JUL 21, 2023 10:16 IST
मानसून सत्र के पहले ही दिन संसद में गूंजा मणिपुर मुद्दा, दोनों सदन में कामकाज रहा बाधित
मणिपुर में करीब दो महीने से जारी जातीय हिंसा पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान देने और उसके बाद चर्चा कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार और राज्यसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर क्षोभ प्रकट किया और कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है। प्रधानमंत्री ने मानसून सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए देशवासियों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
JUL 21, 2023 10:16 IST
मणिपुरः महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर संसद से न्यायालय तक आक्रोश
मणिपुर के एक गांव में मई महीने में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना पर देशभर में व्याप्त आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटना से 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। वहीं, उच्चतम न्यायालय ने इसे ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया। मणिपुर पुलिस ने सेनापति जिले के एक गांव में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और भीड़ द्वारा उनसे छेड़छाड़ किए जाने संबंधी चार मई की घटना के वीडियो में नजर आ रहे मुख्य आरोपियों में से एक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
JUL 21, 2023 10:15 IST
मणिपुर के मामले पर संसद में जवाब दें प्रधानमंत्री : कांग्रेस
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज संसद का मानसून सत्र आरंभ होने के साथ ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) मणिपुर के विषय पर सरकार से जवाब मांगेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद इसका जवाब देना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह दावा भी किया कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी की 'चुप्पी' को देश कभी माफ नहीं करेगा। मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई सांसदों ने मणिपुर के विषय को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं। खरगे ने ट्वीट किया, "मणिपुर में मानवता खत्म हो गई। मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है।"
