देश

Para Asian Games:पीएम मोदी बोले-'आपके ये 111 पदक140 करोड़ सपने हैं',पैरा एशियाई खेलों में प्रदर्शन को सराहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 12:21 AM IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत विश्व अर्थव्यवस्था रैंकिंग में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद पांचवें स्थान पर है, प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'मैं आप सभी को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं, आप लोग चीन में खेल रहे थे लेकिन मैं भी आपके साथ था। मैं हर पल आपकी हर गतिविधि को , आपके प्रयासों को,आपके आत्मविश्वास को यहां बैठे जी रहा था।'

Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन को अभूतपूर्व बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन को अभूतपूर्व बताते हुए इसकी तुलना देश की अर्थव्यवस्था में आये बदलाव से की और कहा कि देश पिछले नौ साल में अर्थव्यवस्था में दसवें से पांचवें नंबर पर पहुंचा और आपने भी पदक तालिका में देश को 15वें से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया ।

प्रधानमंत्री मोदी ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 111 पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से कहा , 'आपके ये 111 पदक दरअसल 140 करोड़ सपने हैं । 2014 में एशियाई पैरा खेलों में भारत के पदकों से यह तीन गुना अधिक है । 2014 में हम पदक तालिका में 15वें स्थान पर थे लेकिन इस बार शीर्ष पांच में हैं । देश पिछले नौ साल में अर्थव्यवस्था में दसवें से पांचवें नंबर पर पहुंचा और आपने भी पदक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया ।'

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने के लिये प्रतिबद्ध है ।प्रधानमंत्री ने कहा , 'पहले कहा जाता था कि खिलाड़ी सरकार के लिये है लेकिन अब कहा जाता है कि सरकार खिलाड़ियों के लिये है । जब सरकार खिलाड़ियों के संघर्ष और उनके सपनों को समझती है तो इसका सीधा प्रभाव सरकार की नीतियों और सोच में भी दिखता है । देश में अच्छे खिलाड़ी पहले भी थे लेकिन उनका सहयोग करने वाली नीतियां नहीं थी ।'

उन्होंने कहा , 'पिछले नौ साल में देश उस पुरानी सोच और व्यवस्था से बाहर निकल आया है । आज देश में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन पर चार पांच करोड़ खर्च किये जा रहे हैं । अब सरकार की सोच खिलाड़ियों पर केंद्रित है और आने वाले समय में आपके जैसे कई और विजेता देश को मिलेंगे ।' उन्होंने कहा , 'हमारी सरकार आपके साथ है, देश आपके साथ है । अगर आप मरी पड़ी सोच से चलते हैं तो न दुनिया को चला सकते हैं और न ही कोई सिद्धी प्राप्त कर सकते हैं । हम दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांच पर पहुंचे और डंके की चोट पर कहता हूं कि इसी दशक में तीन तक पहुंचेंगे ।'उन्होंने आगे कहा ,'यह देश 2047 में विकसित भारत बनेगा । अगर दिव्यांग जन सपने पूरे कर सकते हैं तो 140 करोड़ की ताकत यह सपना अधूरा रहने नहीं देगी ।'

उन्होंने विषमता पर विजय पाने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा , 'इन खेलों के लिये चुने गए सभी खिलाड़ियों में से कोई जीतकर आया तो कोई सीखकर आया, आपमे से कोई हारकर नहीं आया है। आप इतनी सारी चुनौतियों से जूझकर और मजबूत हो गए और ये आपके प्रदर्शन से हर देशवासी गौरवान्वित है ।' उन्होंने कहा , 'बाकी खेलों में खिलाड़ी पदक जीतता है तो खेल जगत और नये खिलाड़ियों की प्रेरणा बनता है लेकिन जब एक दिव्यांग विजयी होता है तो खेल नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र की प्रेरणा बन जाता है । निराशा की गर्त में डूबा हुआ कोई भी इंसान आपकी सफलता को देखकर खड़ा हो जाता है।'

उन्होंने कहा कि 111 पदकों का आंकड़ा छोटा नहीं है ।प्रधानमंत्री मोदी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा , 'जब मैं राजनीति में नया था तो पार्टी में संगठन में काम करता था । लोकसभा चुनाव में गुजरात में हम 12 सीट लड़े और सारी जीत गए । उस समय हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे गले लगाकर कहा कि 12 का मतलब पता है । कभी हम पूरे देश में 12 नहीं होते थे , तुम एक राज्य से 12 लेकर आये ।'

उन्होंने खेलों को लेकर सोच में आये बदलाव का जिक्र करते हुए कहा, 'खेलों को लेकर समाज की सोच में भी बदलाव आया है । पहले खिलाड़ियों से पूछा जाता था कि सेटल होने के लिये क्या करोगे लेकिन अब खेल को भी एक पेशे के रूप में स्वीकार किया जा रहा है ।' उन्होंने 2030 युवा ओलंपिक और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के प्रयासों के सरकार के संकल्प को भी दोहराया ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत