पप्पू यादव ने खुद को धमकी दिलवाने के दावे पर दी सफाई, बोले- पुलिस बताए पाकिस्तान-मलेशिया से आए कॉल्स का क्या हुआ

Pappu Yadav Threat Call Case: पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस को 26 इंटरनेशनल कॉल के बारे में डिटेल दी थी। इसके अलावा 150 क्लिप और 200 मैसेज भी पुलिस को सौंपे थे, लेकिन पुलिस ने अबतक 24 कॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मैं चाहता हूं कि आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल जनता के सामने लाई जाए। दोनों वीडियो सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे? मास्टरमाइंड का नाम क्यों नहीं बताया जा रहा?

Pappu Yadav Threat Call Case: सांसद पप्पू यादव ने पुलिस के समर्थकों से खुद को धमकी दिलवाने के दावे पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को वो नंबर दिए हैं...जिससे धमकियां मिलीं...मुझे पाकिस्तान, मलेशिया व नेपाल से 26-कॉल आए...मैंने 150 ऑडियो क्लिप व 200 संदेश जमा किए। पुलिस को बताना चाहिए कि पाकिस्तान मलेशिया से आए कॉल्स का क्या हुआ। पप्पू यादव ने कहा कि मैं पुलिस से पूछना चाहता हूं कि मैंने उन्हें उन नंबरों की डिटेल दी थी, जिनसे मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी। मुझे 26 इंटरनेशनल कॉल आई थीं, जोकि पाकिस्तान, मलेशिया और नेपाल से थीं। हम पुलिस से पूछना चाहते हैं कि बचे हुए 24 कॉल का क्या हुआ। पाकिस्तान और मलेशिया से आईं कॉल का क्या हुआ। जब पुलिस का दावा है कि उनके पास दो और वीडियो हैं, तो मैं चाहता हूं कि आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल जनता के सामने लाई जाए। दोनों वीडियो सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे? मास्टरमाइंड का नाम क्यों नहीं बताया जा रहा?

Pappu Yadav

सांसद पप्पू यादव ने पुलिस के बयान पर दी सफाई

राम बाबू यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें, बिहार पुलिस ने राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के एक पूर्व सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर सांसद को धमकी दी थी। आरोपी राम बाबू यादव ने कथित तौर पर पप्पू यादव को एक वीडियो कॉल कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को खत्म करने की धमकी देने वाले उनके (पप्पू यादव) पोस्ट के लिए लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने के लिए कहा था। राम बाबू यादव को भोजपुर जिले में उसके पैतृक स्थान से गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed