पटियाला में पुलिस के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी जासूस, सेना की खुफियां जानकारी भेजने का आरोप

पंजाब पुलिस ने पटियाला से गुरुप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जिसपर पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी मुहैया कराने का आरोप है।

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने पटियाला से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम गुरुप्रीत सिंह है जिसपर पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी मुहैया कराने का आरोप है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जो पड़ोसी देश पाकिस्तान को भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारियां देता था।

punjab police

पटियाला से पाकिस्तानी जासूस को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुप्रीत सिंह के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गुरुप्रीत हनीट्रेप के जरिए पाकिस्तान खुफिया जानकारी लेता था। पहले आरोपी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लड़की का प्रोफाइल बनाकर हनीट्रेप किया गया। जब इसको हनीट्रैप किया गया उसके बाद भारत के नंबर का व्हाट्सएप इससे एक्टिवेट करवाया गया। उसके बाद इससे उसका कोड मांगा गया ताकि पड़ोसी पाकिस्तान में बैठे देश के दुश्मन उस नंबर पर नजर रख सके।

End of Feed