Jammu-Kashmir: इस इलाके में 4-5 साल बाद हुई गोलीबारी, शोपियां में TRF आतंकी ढेर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 09:27 AM IST

Terrorist Attack in Jammu and Kashmir: बीएसएफ के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल देर रात जम्मू-कश्मीर रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की। गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ। इस जगह करीब 4-5 साल गोलीबारी हुई है। वहीं शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में टीआरएफ आतंकी ढेर हो गया है।

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा से बड़ी जानकारी सामने आई है। बीएसएफ ने बताया है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कल देर रात रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की। रामगढ़ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां करीब 4 से 5 साल बाद गोलीबारी हुई है। वहीं शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में टीआरएफ आतंकी ढेर हो गया।

Jammu Kashmir Terror Attack

पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में एक जवान घायल, शोपियां में एक आतंकी ढेर।

पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में एक जवान घायल

बीएसएफ के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल देर रात रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की। रामगढ़ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। डॉ शमशाद (आपातकालीन ड्यूटी पर डॉक्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़) ने कहा, "गोली लगने से घायल हुए 28 वर्षीय बीएसएफ जवान को यहां लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसे देर रात लगभग 1 बजे यहां लाया गया था। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीमें तुरंत यहां पहुंच गईं।"

End of Feed