देश

गलती से जीरो लाइन लांघ गया BSF जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा; रिहाई के लिए 'फ्लैग मीटिंग' जारी

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान ने गलती से सरहद लांघ दी और वह पाकिस्तान पहुंच गया। यह घटना फिरोजपुर स्थित भारत पाकिस्तान सीमा की है। बीएसएफ जवान गलती से जीरो लाइन पार कर गया जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया।

Image

बीएसएफ जवान (फाइल फोटो)

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान ने गलती से सरहद लांघ दी और वह पाकिस्तान पहुंच गया। यह घटना फिरोजपुर स्थित भारत पाकिस्तान सीमा की है। बता दें कि बीएसएफ जवान गलती से जीरो लाइन पार कर गया जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया।

रिहाई के लिए बातचीत जारी

एक अधिकारी ने बताया कि जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल भी थी।

उन्होंने बताया कि बीएसफ जवान किसानों के साथ था और वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा, जिसके बाद उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ जारी है।

उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसके बाद भारत ने आतंकवाद को प्रायोजित करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article