जम्मू कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जहां सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। यह ड्रोन गंगवार थाना के अंतर्गत आने वाले रिगाल इलाके में देखा गया। BSF और SOG की टीमें इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं और ये देख रही हैं कि ड्रोन ने कोई हथियार को नहीं गिराए।

Jammu and Kashmir, Samba: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक गांव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ड्रोन गंगवार थाना के अंतर्गत आने वाले रिगाल इलाके में देखा गया। यह ड्रोन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में चक भूरा पोस्ट से आता हुआ देखा गया था, जहां घगवाल इलाके के रीगल गांव के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराता रहा और फिर बॉर्डर के दूसरी तरफ लौट गया।

drone (1)

जम्मू कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए (PTI)

कोई हथियार गिराकर तो नहीं भागा ड्रोन

सिक्योरिटी फोर्स ने इलाके की तलाशी ली है ताकि यह पक्का हो सके कि वहां से कोई नारकोटिक्स या हथियार जैसा कोई पेलोड तो नहीं गिराया गया है। यह ड्रोन सफेद और नीली लाईट के साथ पहचान में आया। वहीं BSF और SOG की टीमें इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं और सुनिश्चित कर रही हैं कि इलाके में ड्रोन ने कोई नार्कोटिक या हथियार तो नहीं गिराए गए।

End of Feed