देश

LoC पर रातभर हुई फायरिंग, शुरुआत पाक ने किया और खत्म भारत ने; लगातार 9वें दिन PAK ने किया युद्धविराम का उल्लंघन

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को भारत के हमले का डर सता रहा है। इसी डर के कारण वो लगातार एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Image

एलओसी पर पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात एक बार फिर से सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने तगड़ा जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से पाक सैनिकों ने लगातार 9वें दिन सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

कुपवाड़ा, उरी और अखनूर में गोलीबारी

भारतीय सेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 02-03 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

पहलगाम हमले के बाद संघर्षविराम का उल्लंघन बढ़ा

यह लगातार नौवीं रात थी जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। गोलीबारी की अब तक की अधिकतर घटनाएं एलओसी पर हुई हैं। केवल एक घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस हमले में 26 लोग की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

भारत ने दी चेतावनी

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों के उपरांत 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें