देश

पाकिस्तान ने BSF जवान को छोड़ा, वाघा बॉर्डर से स्वदेश लौटे पूर्णम कुमार, फिरोजपुर सीमा पर थे तैनात

पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार को रिहा कर दिया है। कुमार गलती से सीमा पर कर पाकिस्तान में दाखिल हो गए थे। संयुक्त चेक पोस्ट वाघा-अटारी से लगभग सुबह 10 : 30 बजे साह को भारत को सौंप दिया गया। वहीं, भारत ने भी पकड़े गए पाक रेंजर को लौटा दिया है।

Image

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को छोड़ा।

BSF Jawan Purnam Kumar : बीते 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में रहने वाले BSF जवान पूर्णम कुमार साह को पाकिस्तान ने बुधवार को रिहा कर दिया। उसने संयुक्त चेक पोस्ट वाघा-अटारी से लगभग सुबह 10 : 30 बजे साह को भारत को सौंपा। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हुई। साह पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे साह

साह 23 अप्रैल को गलती से पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर गए थे, तब से इनकी रिहाई के प्रयास किए जा रहे थे। बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साह जो कि 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान की हिरासत में थे, पाकिस्तान ने उन्हें संयुक्त चेक पोस्ट अटारी के जरिए आज सुबह 10.30 बजे भारत को लौटा दिया।'

फिरोजपुर की सीमा पर तैनात थे

बीएसएफ की 182वीं बटालियन के जवान शाह फिरोजपुर की सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान धूप और गर्मी से बचने के लिए वह थोड़े छाएदार इलाके की तरफ चले गए। ऐसे करते समय वह पाकिस्तान के हिस्से वाले इलाके में चले गए। तभी पाकिस्तानी रेंजर वहां आए और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। ड्यूटी के दौरान साह के पास उनकी राइफल भी थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!