पाकिस्तान में अब रहमान गली नहीं बन पाएगी राम गली; पंजाब सरकार ने विरोध के डर से योजना की स्थगित

लाहौर हेरिटेज एरिया रिवाइवल (एलएएचआर) ने हाल ही में आयोजित अपनी बैठक में लाहौर और उसके आसपास के इलाकों में सड़कों और गलियों के मूल ऐतिहासिक नामों को बहाल करने की मंजूरी दी थी। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने कुछ "चरमपंथी तत्वों" के दबाव में आकर, लाहौर की सड़कों और कई गलियों के मूल ऐतिहासिक नामों को बहाल करने की अपनी योजना को स्थगित कर दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस योजना का उद्देश्य शहर की विभाजन-पूर्व विरासत को पुनर्जीवित करना था।

पाकिस्तान में अब नहीं बदले जाएंगे सड़कों के नाम।

पाकिस्तान में अब नहीं बदले जाएंगे सड़कों के नाम।

लाहौर हेरिटेज एरिया रिवाइवल (एलएएचआर) ने हाल ही में आयोजित अपनी बैठक में लाहौर और उसके आसपास के इलाकों में सड़कों और गलियों के मूल ऐतिहासिक नामों को बहाल करने की मंजूरी दी थी। इस बैठक की अध्यक्षता पीएमएल-एन के अध्यक्ष और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने संयुक्त रूप से की थी।

End of Feed