आतंकी हमलों में बर्बाद पाकिस्तान देने लगा कुतर्क, अब कुख्यात गृह मंत्री नकवी ने लगाया भारत पर बेतुका आरोप

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को पुराना राग छेड़ते हुए आरोप लगाया कि भारत उनके देश में उग्रवादी संगठनों की मदद कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

Pakistan Mosque Blast: आतंकियों को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान अब अपनी ही करनी का फल भुगत रहा है और भारत पर बेतुके आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। घरेलू सियासत, जातिवादी लड़ाइयों और आतंकी हमलों में बर्बाद पाकिस्तान कुतर्क देने में लगा है। इस्लामाबाद में हाल ही में हुए एक आत्मघाती हमले को लेकर पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने पुराना राग छोड़ते हुए भारत पर बेतुका आरोप लगाया है। अपने देश में कट्टरपंथ, अलगाववाद और भेदभाव को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब अपने ही शिकंजे में फंस गया है आत्मघाती हमले का सिलसिला तेज हो गया है।

Mohsin naqvi

मोहसिन नकवी का भारत पर बेतुका आरोप

मोहसिन नकवी ने छेड़ा पुराना राग

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को पुराना राग छेड़ते हुए आरोप लगाया कि भारत उनके देश में उग्रवादी संगठनों की मदद कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। भारत ने इससे पहले शुक्रवार को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में किसी भी तरह की संलिप्तता के पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इस विस्फोट में कम से कम 36 लोग मारे गए और 160 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

End of Feed