Indus Water Treaty: बैकफुट पर आया पाकिस्तान, भारत के साथ सिंधु जल संधि पर बातचीत का दिया संकेत

पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव के पत्र से पता चलता है कि पाकिस्तान ने अपना रुख नरम कर लिया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि संचार का लहजा आक्रामक बना हुआ है और इस्लामाबाद ने भारत के कदम को एकतरफा और अवैध करार दिया है।

Indus Waters Treaty- 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत द्वारा 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद, पाकिस्तान ने इस संधि के बारे में नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा करने की इच्छा का संकेत दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने संधि के निलंबन पर भारत सरकार की औपचारिक अधिसूचना का जवाब दिया है।

Indus water treaty

सिधुं जल संधि पर भारत सख्त

भारत अपने फैसले पर कायम

अपनी भारतीय समकक्ष देबश्री मुखर्जी को लिखे पत्र में मुर्तजा ने नई दिल्ली द्वारा उठाई गई विशिष्ट आपत्तियों पर चर्चा करने के लिए अपनी सरकार की तत्परता जताई। उन्होंने भारत के कदम के कानूनी आधार पर भी सवाल उठाया कि संधि में बाहर निकलने संबंधी खंड नहीं है। हालांकि, भारत सरकार अपने फैसले पर कायम है। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इस घटनाक्रम पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में, भारत की स्थिति में बदलाव की संभावना नहीं है।

End of Feed