जम्मू के परगवाल में पाक रेंजर्स ने तोड़ा सीजफायर, सेना-BSF की चौकियों पर गोलाबारी, भारत ने की जवाबी कार्रवाई

Ceasefire violation in Jammu : जम्मू में नियंत्रण रेखा के समीप परगवाल में पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाक रेंजर्स ने भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। यहां पाकिस्तानी की तरफ से पहले भी युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है।

Ceasefire violation in Jammu : जम्मू में नियंत्रण रेखा के समीप परगवाल में पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाक रेंजर्स ने भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। यहां पाकिस्तानी की तरफ से पहले भी युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने उस पर कार्रवाई की है। भारतीय सेना की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई है।

army

जम्मू में नियंत्रण रेखा के समीप परगवाल में पाक रेंजर्स ने सीजफायर तोड़ा।

बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही पाक सेना

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार बिना उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के इस उल्लंघन का जवाब भारतीय सेना भी मजबूती के साथ दे रही है। अधिकारियों ने कहा, ‘26-27 अप्रैल की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों की ओर से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के निकटवर्ती इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’ उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ‘उचित छोटे हथियारों से प्रभावी ढंग से जवाब दिया।’

End of Feed