LIVE
Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता खत्म, भारत में पाकिस्तानी दूतावास और अटारी बॉर्डर होगा बंद, CCS बैठक में लिए गए बड़े फैसले
Pahalgam Terror Attack Live News Update: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक में भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं, इनमें पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद करना और ऑटारी बॉर्डर बंद करना शामिल है,वहीं भारत ने सिंधु जल संधि रोक दी है और पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है, इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। जिसमें आतंकियों का हुलिया नजर आ रहा है गौर हो कि दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ, जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
- पहलगाम में 'बड़ा आतंकी हमला', 26 टूरिस्टों की मौत
- कई लोग घायल, मरने वालों में 2 विदेशी भी
- 'आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा' बोले PM Modi
APR 23, 2025 22:14 IST
APR 23, 2025 22:12 IST
सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है। भारत सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
APR 23, 2025 22:11 IST
भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को वापस बुला रहा है
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को 'अवांछित व्यक्ति' (Persona Non Grata) घोषित किया गया है। उन्हें भारत छोड़ने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को वापस बुला रहा है।
APR 23, 2025 21:28 IST
आतंकी हमले के मद्देनज़र CCS की के बड़े फैसले- सिंधु जल संधि (1960) स्थगित
भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला लिया, जब तक पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद को ठोस और अपूरणीय रूप से नहीं छोड़ता।
APR 23, 2025 21:18 IST
सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट (CCS) की बैठक में लिए गए अहम फैसले
सिंधु जल समझौते को रोका गया है, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला लिया गया है, भारत में पाकिस्तानी दूतावास को बंद किया जाएगा,
48 घंटे में पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत छोड़ने को कहा गया है वहीं अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को भी बंद करने का फैसला लिया गया है।
48 घंटे में पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत छोड़ने को कहा गया है वहीं अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को भी बंद करने का फैसला लिया गया है।
APR 23, 2025 22:12 IST
पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता निलंबित: CCS बैठक में लिए गए बड़े फैसले
पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता निलंबित, भारत में पाकिस्तानी दूतावास और अटारी बॉर्डर होगा बंद, CCS बैठक में लिए गए बड़े फैसले
APR 23, 2025 18:58 IST
पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट (CCS) की बैठक
CCS Meeting Amit Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बीच पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट (CCS) की बैठक शुरू गई है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद हैं। अमित शाह पहलगाम का दौरा करने के बाद दिल्ली लौटे और सीसीएस बैठक के लिए पीएम आवास पहुंचे। कयास लग रहे हैं कि इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन का फैसला हो सकता है।
APR 23, 2025 18:06 IST
APR 23, 2025 17:34 IST
पहलगाम आतंकवादी हमला: पंजाब हाई अलर्ट पर, मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पंजाब ‘हाई अलर्ट’ पर है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता के बाद संवाददाता सम्मेलन में मान ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, पंजाब की रक्षा करना और उसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है...। मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम लोग राज्य की रक्षा करेंगे और उसे सुरक्षित रखेंगे। पहलगाम में लोगों की हत्या करने से पहले आतंकवादियों द्वारा उनके नाम पूछे जाने की खबरों पर मान ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने पूछा कि कौन सा धर्म निर्दोष लोगों की हत्या करने की इजाजत देता है, कौन सा धर्म ऐसी बर्बरता की इजाजत देता है। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादियों के हमले में कई लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।
APR 23, 2025 17:11 IST
एनआईए की टीम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंची
एनआईए की एक टीम बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंची, जहां मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर भीषण हमला किया था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इस टीम का नेतृत्व एक महानिरीक्षक कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह टीम मंगलवार को हुए नृशंस आतंकवादी हमले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस को सहायता प्रदान करेगी।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद निरोधक एजेंसी की टीम ने पहलगाम के निकट बैसरन घाटी का दौरा किया, जहां मंगलवार को घातक आतंकवादी हमला हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों ने इस जघन्य हमले में शामिल होने के संदेह में तीन लोगों के स्केच जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीनों की पहचान पाकिस्तानी के रूप में हुई है, जिनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं।
इस टीम का नेतृत्व एक महानिरीक्षक कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह टीम मंगलवार को हुए नृशंस आतंकवादी हमले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस को सहायता प्रदान करेगी।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद निरोधक एजेंसी की टीम ने पहलगाम के निकट बैसरन घाटी का दौरा किया, जहां मंगलवार को घातक आतंकवादी हमला हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों ने इस जघन्य हमले में शामिल होने के संदेह में तीन लोगों के स्केच जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीनों की पहचान पाकिस्तानी के रूप में हुई है, जिनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं।
APR 23, 2025 16:16 IST
APR 23, 2025 16:00 IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर में पहलगाम के निकट मिनी स्विटरलैंड नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है। किसी को भी वहां कानून-व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है और विशेष रूप से पर्यटक स्थलों और सीमा चौकियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
APR 23, 2025 14:53 IST
पहलगाम आतंकवादी हमला: जनसेना तीन दिन का शोक मनाएगी
जनसेना पार्टी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को निंदा की। पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने पूरे आंध्र प्रदेश में तीन दिन के शोक की घोषणा की। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को बेरहमी से मार डाला। जनसेना प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया। पार्टी के एक बयान के अनुसार, उन्होंने आंध्र प्रदेश में पार्टी की ओर से तीन दिन के शोक की घोषणा की और निर्देश दिया कि पार्टी के झंडे आधे झुके रहेंगे। बयान में कहा गया है कि तीनों दिन हर शाम पूरे राज्य में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
APR 23, 2025 13:38 IST
आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा, आतंकवाद के खिलाफ भारत सख्त : रणबीर गंगवा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने इस हमले को कायराना हरकत को शर्मनाक बताया। रणबीर गंगवा ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस घटना की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही गृह मंत्री अमित शाह को इस हमले की सूचना मिली, वह तत्काल श्रीनगर पहुंचे। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार इस हमले को बेहद गंभीरता से ले रही है।
APR 23, 2025 13:09 IST
इस्लाम के नाम पर की गई हिंसा मजहब के खिलाफ साजिश- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस्लामिक रिसर्च सेंटर के निदेशक और अखिल भारतीय तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव और अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि टूरिस्टों का नाम पूछकर उन्हें निशाना बनाना इस्लाम की तालीम के सरासर खिलाफ है और ऐसा कोई मजहब नहीं जो इस तरह की हिंसा की इजाजत देता हो। यह घटना इस्लाम को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसे आतंकी संगठन अंजाम दे रहे हैं।
APR 23, 2025 12:52 IST
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने की आतंकवादी हमले की निंदा
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि यूरोप भारत के साथ है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए हैं।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने बुधवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘पहलगाम में आज हुए जघन्य आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शोकाकुल हर भारतीय के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने बुधवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘पहलगाम में आज हुए जघन्य आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शोकाकुल हर भारतीय के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं।
APR 23, 2025 12:51 IST
पहलगाम हमले के मद्देनजर कांग्रेस ने बुलाई कार्य समिति की आपात बैठक
कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अपनी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर कांग्रेस कार्य समिति की एक आपात बैठक कल, बृहस्पतिवार, 24 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे 24, अकबर रोड पर होगी।
वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर कांग्रेस कार्य समिति की एक आपात बैठक कल, बृहस्पतिवार, 24 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे 24, अकबर रोड पर होगी।
APR 23, 2025 12:49 IST
पहलगाम आतंकवादी हमला : गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम में बैसरन का दौरा किया। जम्मू कश्मीर में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल में मंगलवार को आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित शोक समारोह में पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद शाह हेलिकॉप्टर से यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर बैसरन के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि शाह को सुरक्षा अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी दी।
APR 23, 2025 12:48 IST
खुफिया नाकामी के कारण हुआ पहलगाम आतंकी हमला : ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का नतीजा है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी अधिक खतरनाक, निंदनीय और पीड़ादायक है। हैदराबाद के सांसद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस घटना की कड़ी निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार सभी आतंकवादियों को सबक सिखाएगी और पीड़ितों के परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाएगी।
APR 23, 2025 12:17 IST
पहलगाम आतंकी हमले के 3 दहशतगर्दों के स्केच जारी
पहलगाम के आतंकी हमले की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने चश्मदीदों से पूछताछ के बाद 3 आतंकियों के स्केच जारी किए है। बता दें, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने वाले तीन संदिग्ध आतंकवादियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा बताया जा रहा हैं। बता दें, पहलगाम के मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर लोग पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
