बड़े एक्शन की प्लानिंंग, दिल्ली पहुंचते ही PM मोदी ने एयरपोर्ट पर बुलाई बैठक; NSA डोभाल भी रहे मौजूद

Pahalgam Terrorist Attack: पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर ही बैठक की है।

Pahalgam Terrorist Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर ही एक संक्षिप्त बैठक की। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा से वापसी के तुरंत बाद ये बैठक बुलाई गई है। इस उच्च स्तरीय बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Pahalgam Terrorist Attack

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर ही NSA, विदेश मंत्री और विदेश सचिव के साथ की बैठक

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भी हमले की निंदा की

बता दें, पीएम मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के बाद बाकी कार्यक्रम छोड़ कर आज सुबह देश वापस लौट आये। पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की थी। दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे मोदी ने कश्मीर की स्थिति का आकलन किया। इस वजह से वह क्राउन प्रिंस के साथ अपनी निर्धारित बैठक कम से कम दो घंटे की देरी से शुरू कर पाये। कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करके मंगलवार रात को स्वदेश लौटने का फैसला किया। पहले उनका बुधवार रात को भारत लौटने का कार्यक्रम था।

End of Feed