पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, रह चुका है SSG कमांडो

रक्षा सूत्रों ने खुलासा किया है कि मूसा, जो अब लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है, उसे जम्मू और कश्मीर भेजे जाने से पहले पाकिस्तान के स्पेश सर्विस ग्रुप (SSG) द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस हत्याकांड के पीछे एक मुख्य आतंकवादी की पहचान कर ली है। पाकिस्तानी नागरिक और पाकिस्तान के स्पेशल फोर्स के पूर्व पैरा कमांडो हाशिम मूसा को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के पीछे का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Pahalgam attack

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में हुआ नया खुलासा

एसएसजी कमांडो रह चुका है हाशिम मूसा

रक्षा सूत्रों ने खुलासा किया है कि हाशिम मूसा, जो अब लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है, उसे जम्मू और कश्मीर भेजे जाने से पहले पाकिस्तान के स्पेश सर्विस ग्रुप (SSG) द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि मूसा को भारतीय और विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों सहित गैर-स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।

End of Feed