देश

Taliban News: 'पहलगाम आतंकी हमले' के कुछ दिन बाद भारतीय राजनयिक ने तालिबान के विदेश मंत्री से की मुलाकात

अफगानिस्तान में भारत के प्रतिनिधि आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ मुलाकात कर राजनीतिक और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, अफगान मीडिया ने यह जानकारी दी।

Image

अफगानिस्तान में भारत के प्रतिनिधि आनंद प्रकाश

अफगानिस्तान में भारत के प्रतिनिधि आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ मुलाकात कर राजनीतिक और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 'टोलो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार काबुल में हुई बैठक में कार्यवाहक विदेश मंत्री ने भारत के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंधों के विस्तार पर जोर दिया।

खबर में एक अफगान प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि मुत्ताकी ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि भारतीय निवेशकों को अफगानिस्तान में निवेश के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के लिए प्रभाग का नेतृत्व करने वाले संयुक्त सचिव प्रकाश की यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। यह ज्ञात नहीं है कि प्रकाश और मुत्ताकी के बीच वार्ता में इस मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं।

तालिबान के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफ़िज़ ज़िया अहमद ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों पक्षों ने 'हाल के क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों' पर चर्चा की, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!