पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, LeT के सक्रिय आतंकी का घर ब्लास्ट से उड़ाया

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया। इस बीच, पुलवामा के मुर्रान गांव में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लश्कर-ए-तैयबा के एक और सक्रिय आतंकवादी एहसान शेख के घर को विस्फोट से उड़ा दिया।

LeT Terrorist Ahsan Sheikh

लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी एहसान शेख

आतंकियों के घर विस्फोट में तबाह

इससे पहले पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर उस समय तबाह हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में धमाका हो गया। अधिकारियों ने बताया था कि ये धमाके गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुए, जब सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और त्राल के गुरी गांव में क्रमश: आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घरों की तलाशी ले रहे थे। तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया।

End of Feed