देश

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे 4 संदिग्ध, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को चार संदिग्ध लोगों को देखा गया है जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिले के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास संदिग्धों को देखा गया जिसके बाद मौके पर सुरक्षाबल पहुंचे और उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया।

Image

सेना ने कठुआ में चलाया सर्च ऑपरेशन (फाइल फोटो)

Photo : AP

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को चार संदिग्ध लोगों को देखा गया है जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिले के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास संदिग्धों को देखा गया जिसके बाद मौके पर सुरक्षाबल पहुंचे और उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया।

यह कार्रवाई पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद की जा रही है जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद घाटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षाबलों को गश्त जारी है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से इलाकों की निगरानी की जा रही है और संदिग्धों को तलाशा जा रहा है।

बांदीपोरा में दो जवान हुए घायल

इससे पहले बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article