पहलगाम हमले में नया खुलासा, आतंकी फारुख अहमद ने तैयार किया OGW का नेटवर्क, अब PoK में छुपा बैठा है

पिछले दो सालों में इसी आतंकी के ओवरग्राउंड वर्कर की मदद से कई आतंकी हमले अंजाम दिए गए। सबसे कायराना पहलगाम आतंकी हमला है।

Pahalgam Attack Update: पहलगाम हमले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एनआईए सूत्रों के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले में आतंकी फारुख अहमद का नाम सामने आया है। इसने पहलगाम हमले के लिए ओवरग्राउंड वर्करों का नेटवर्क तैयार किया जिन्होंने हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की। फारुख लश्कर का टाप कमांडर है और पीओके में छुपा बैठा है।

Pahalgam attack

पहलगाम हमले की जांच तेज

दो साल में बनाया नेटवर्क

पिछले दो सालों में इसी आतंकी के ओवरग्राउंड वर्कर की मदद से कई आतंकी हमले अंजाम दिए गए। सबसे कायराना पहलगाम आतंकी हमला है। पाकिस्तान के तीन सेक्टरों से ये कश्मीर में घुसपैठ कराता है। इसके पास घाटी के पहाड़ी रास्तों की बहुत अच्छी जानकारी है। कुपवाड़ा के रहनेवाले इस आतंकी का घर कुछ दिनों पहले सुरक्षाबलों ने जमींदोज किया था।

End of Feed