देश

मायावती ने की सभी दलों से पहलगाम हमले पर सरकार का साथ देने की अपील, कांग्रेस और सपा पर भड़कीं

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में उठाए गए हर कदम पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।

Image

मायावती का कांग्रेस-सपा पर हमला

Photo : PTI

Mayawati Attacks SP-Congress: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने बुधवार को पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर राजनीतिक एकता का आह्वान किया और सभी दलों से राजनीतिक लाभ उठाने के बजाय सरकार के कदमों का समर्थन करने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर का नाम का गलत इस्तेमाल करने के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी लताड़ा। मायावती ने कहा कि इसके विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

तुच्छ राजनीति से दूर रहने की दी नसीहत

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में उठाए गए हर कदम पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। यह भड़काऊ पोस्टर या तुच्छ राजनीति के उद्देश्य से बयानबाजी का समय नहीं है, क्योंकि ऐसी हरकतें जनता में भ्रम पैदा कर रही हैं, जो राष्ट्रहित में नहीं है।

कांग्रेस-सपा पर भड़कीं मायावती

इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर डॉ. बीआर अंबेडकर का नाम राजनीतिक बहस में घसीटने के खिलाफ चेतावनी दी। इस मामले में भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा बसपा को विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

मायावती का कांग्रेस-सपा पर निशाना

मायावती का कांग्रेस-सपा पर निशाना

आकाश आनंद का समर्थन

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर पार्टी की अंदरुनी राजनीति पर भी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और इनके सावधान रहने को कहा। आकाश आनंद का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि कुछ लोगों इस मामले को लेकर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। मायावती ने अपील की कि आकाश आनंद के हाथ मजबूत किए जाएं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article