पहलगाम हमला: सऊदी अरब के आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए मोदी, आज रात ही लौटेंगे भारत

पहले उनका कल रात वापस लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे बुधवार सुबह जल्दी भारत पहुंचेंगे। सुबह भारत पहुंचते ही सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे।

PM Modi on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले ने सऊदी अरब की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी को विचलित कर दिया है। इस आतंकी घटना के चलते पीएम मोदी सऊदी अरब के आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। वह आज रात ही भारत रवाना होंगे। कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और अपनी यात्रा को छोटा करने का फैसला किया है।

PM Modi

पीएम मोदी लौटेंगे भारत

बुधवार सुबह भारत लौटेंगे

पहले उनका कल रात वापस लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे बुधवार सुबह जल्दी भारत पहुंचेंगे। कल सुबह भारत पहुंचते ही सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। पीएम मोदी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति यानी सीसीएस की बैठक हो सकती है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के कल शाम तक श्रीनगर से दिल्ली वापस आने की संभावना है। वह कल पहलगाम का दौरा भी करेंगे।

End of Feed