देश

मौत भी डरा नहीं पाई, निधन से पहले अस्पताल के बेड पर भी 'राई' नृत्य कर गए मशहूर लोक नर्तक राम सहाय पांडे, Video

Ram Sahay Panday last Video : लोक कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार ने 2022 में अपने चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से राम सहाय पांडे को सम्मानित किया। पांडे के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं। रामसहाय पांडे कद में छोटे थे, लेकिन राई नृत्य में उनका कोई मुकाबला नहीं था।

Image

राम सहाय पांडे ने राई नृत्य को दुनिया भर में दिलाई पहचान।

Ram Sahay Panday last Video : अपने जीवन के अंतिम लम्हों में अपनी कला से इतना प्रेम एक सच्चा कलाकार ही कर सकता है। इस दुनिया से कूच करने से पहले मशहूर लोक नर्तक राम सहाय पांडे अपने अंतिम वीडियो में भी बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य को जीते दिखे। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे-लेटे वह 'राई' की धुन पर थिरकते दिखे। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पांडे का निधन बीते मंगलवार को हो गया। वह 92 साल के थे। मशहूर लोक नर्तक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सागर जिले के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पांडे के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि पांडे का निधन मध्यप्रदेश और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पांडे का वीडियो

अस्पताल के बेड पर पांडे का राई नृत्य का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके इस उत्साह और कला के प्रति समर्पण की तारीफ और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सीएम यादव ने कहा कि 'बुंदेलखंड के गौरव, लोकनृत्य राई को वैश्विक पहचान दिलाने वाले लोक कलाकार पद्मश्री श्री रामसहाय पांडे जी का निधन मध्यप्रदेश और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। लोक कला एवं संस्कृति को समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें।'

कौन थे राम सहाय पांडे

पांडे 12 साल की उम्र से ही राई नृत्य करने लगे थे। उन्होंने राई नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। वह 18 देशों में 100 से ज्यादा प्रस्तुतियां दीं। लोक कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार ने 2022 में अपने चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया। पांडे के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं। रामसहाय पांडे कद में छोटे थे, लेकिन राई नृत्य में उनका कोई मुकाबला नहीं था। जब वे कमर में मृदंग बांधकर नाचते थे, तो लोग हैरान रह जाते थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article