'RSS की यह पुरानी रणनीति...', मोहन भागवत के मुस्लिमों वाले बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार

Mohan Bhagwat New York Speech: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि भागवत की टिप्पणी संगठन की अलग छवि पेश करने की एक कोशिश है।

Mohan Bhagwat New York Speech: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की 'भारत में मुस्लिम नहीं होना चाहिए, ऐसा सोचने वाले हिंदू नहीं' टिप्पणी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भागवत की टिप्पणी संगठन की अलग छवि पेश करने की एक कोशिश है, जबकि आरएसएस के प्रमुख विचारकों ने कथित तौर पर मुसलमानों को 'आंतरिक खतरा' माना था।

Asaduddin Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

न्यूयॉर्क में आयोजित 'वन वर्ल्ड: वन ह्यूमैनिटी' इवेंट को संबोधित करते हुए भागवत ने शनिवार को कहा था कि अगर कोई हिंदू सोचता है कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं होना चाहिए, तो वह हिंदुत्व नहीं है।

End of Feed