देश

ताजमहल में होगा जलाभिषेक? कोर्ट ने मामले में भारतीय संघ को पक्षकार बनाने के आदेश, ASI की अपील खारिज

ताजमहल में जलाभिषेक, पूजा अर्चना की मांग को लेकर कोर्ट में वाद दायर किया गया है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने यह याचिका दाखिल की है। जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई।

Image

ताजमहल में जलाभिषेक मामले में भारतीय संघ को पक्षकार बनाने के आदेश (फोटो- Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर हुई सुनवाई
  • योगी यूथ ब्रिगेड की बड़ी जीत
  • एएसआई की अपील ख़ारिज

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में श्रावण के महीने में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक तथा अन्य हिंदू त्योहारों के अवसर पर पूजा-अर्चना की मांग को लेकर दायर की गयी याचिका पर अदालत ने सोमवार को अहम आदेश जारी करते हुए इसे खारिज करने से इनकार कर दिया। अदालत ने इस मामले में प्रतिवादी पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ.राजकुमार पटेल की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें न्यायालय से इस याचिका को खारिज करने की मांग की गयी थी।

किसने दाखिल की है याचिका

'योगी यूथ ब्रिगेड' नामक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की ओर से दायर याचिका पर 13 सितंबर को न्यायालय में सुनवाई हुई थी। पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ.राजकुमार पटेल की ओर से पेश हुए उनके अधिवक्ता ने न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि अधीक्षण पुरातत्वविद् पटेल सरकारी अधिकारी हैं, जिन पर मुकदमा नहीं चल सकता, इसलिये वाद को खारिज किया जाये। साथ ही भारतीय संघ को इसमें प्रतिवादी बनाया जाए।

22 सितंबर को अगली सुनवाई

अदालत ने अब सोमवार को आदेश जारी कर दिया है, जिसमें प्रतिवादी पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् के वाद खारिज करने की अपील को अस्वीकार करते हुए वादी अधिवक्ता को भारतीय संघ के जरिए सचिव- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पक्षकार बनाने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article