'नहीं गिरा महिला आरक्षण बिल, साजिश की हुई हार', संसद में सरकार को मिली मात पर विपक्षी नेताओं ने क्या-क्या कहा

Parliament Special Session: संविधान संशोधन (131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित नहीं हो सका। सरकार को इस बिल को पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी, लेकिन उन्हें जरूरी वोट नहीं मिल सका।

Parliament Special Session: लोकसभा में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को पारित नहीं करा पाई। इस बिल को पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी, लेकिन बिल के पक्ष में महज 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट पड़े। इस बिल के लोकसभा में गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

Opposition Leaders

संसद में सरकार को मिली मात पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया

इस बीच, विपक्षी दलों के सांसदों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। साथ ही कहा कि महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है। सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी और उस साजिश की हार हुई है।

End of Feed