यूजीसी के मसौदा नियमों के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल, जंतर-मंतर पर डीएमके छात्र विंग का विरोध-प्रदर्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अधिसूचना वापस लेने की मांग की और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने विधानसभाओं में यूजीसी मसौदा नियमों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने को कहा।

Protest Against UGC Draft Rules: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मसौदा नियमों के खिलाफ विपक्षी दलों ने राजनीतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डीएमके के सांसदों के साथ गुरुवार को दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। डीएमके की छात्र शाखा राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे यूजीसी मसौदा नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

UGC rules protest

UGC मसौदा नियम पर हंगामा

तमिलनाडु विधानसभा प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने भी 9 जनवरी को मसौदा नियमों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मसौदा नियमों को वापस लेने का आग्रह किया गया था। विधानसभा में बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, यह विधानसभा मानती है कि हाल ही में यूजीसी के मसौदा नियमों को वापस लिया जाना चाहिए। ये संघवाद के विचार पर हमला है और ये तमिलनाडु की उच्च शिक्षा प्रणाली को प्रभावित करते हैं।

End of Feed