'INDIA' की अगली बैठक आखिर टल ही गई! जानें क्या तारीख में बदलाव की वजह

Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' की बैठक टाल दी गई है, ऐसा दावा सूत्रों ने किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में ये बताया गया है कि अगस्त में होने वाली 'इंडिया' बैठक अब सितंबर में होगी। आपको हम समझाते हैं कि अगर इस बैठक को टालने का फैसला लिया गया है, तो इसकी क्या-क्या वजह हो सकती है।

INDIA Next Meeting News: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA)' की अगली बैठक अगस्त के बजाय अब सितंबर में हो सकती है। सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है कि 25 और 26 अगस्त को होने वाली इस बैठक को रिशेड्यूल किया गया है। अब यह बैठक सितंबर महीने के पहले सप्ताह में हो सकती है। वजह ये बताई जा रही है कि ज्यादातर नेताओं का शेड्यूल अगस्त में काफी बिजी है, ऐसे में बैठक को टाल दिया गया है।

INDIA Meet

अगस्त में होने वाली 'इंडिया' बैठक अब सितंबर में होगी।

क्या है बैठक टलने के पीछे का असल कारण

कहा ऐसा जा रहा है कि अगस्त में कई नेता व्यस्त रहने वाले हैं, जिसके चलते अब 'इंडिया' की बैठक सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को हुई थी। जिसमें 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। वहीं विपक्षी पार्टियों की दूसरी बैठक 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई थी। इसी बैठक के दौरान इस गठबंधन का नाम 'इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA)' रखा गया था। मगर सवाल ये है कि क्या बैठक टलने की असल वजह यही है, जो बताया जा रहा है?

End of Feed