विपक्षी सांसद ने नितिन गडकरी की तारीफ में पढ़े कसीदे, लोकसभा अध्यक्ष भी खुद को नहीं रोक पाए; जानें किसने क्या कहा

Lok Sabha: लोकसभा में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) के नेता ने केंद्रीय मंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। विपक्षी सदस्य ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने भी उनकी प्रशंसा में टिप्पणी कर दी। आपको बताते हैं कि किसने क्या-क्या कहा।

Parliament News: लोकसभा में बृहस्पतिवार को जहां विपक्षी शिवसेना (यूटीबी) के एक सदस्य ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सड़क परिवहन मंत्री की सराहना करते हुए टिप्पणी की।

Nitin Gadkari in Lok Sabha

विपक्षी सांसद संजय जाधव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की।

जब विपक्षी नेता ने नितिन गडकरी की तारीफ की

सदन में प्रश्नकाल में महाराष्ट्र के परभनी से शिवसेना (यूटीबी) के सदस्य संजय जाधव ने गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह महाराष्ट्र के ऐसे सुपुत्र हैं जिन्होंने देशभर में सड़कों पर बहुत काम किया है।’’ नितिन गडकरी ने जाधव के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सदन को बताया कि इंदौर से हैदराबाद तक एक राजमार्ग बनाया जा रहा है जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से निकलेगा।

End of Feed