PM Narendra Modi on Opposition: अविश्वास प्रस्ताव पर अपने जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों पर जमकर जुबानी प्रहार किया। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल के नेता शुतुरमुर्ग वाली अप्रोच पर चलते हैं। उन्हें सीक्रेट (गुप्त) वरदान मिला हुआ। यह समझाते हुए उन्होंने बताया कि इस वरदान के तहत वे जिसका बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन नहीं दिखाई देती है।
मोदी के मुताबिक, इस बात का सबसे बड़ा उदाहण आपके सामने खड़ा (अपने संदर्भ में) है। 20 साल हो गए, कुछ नहीं हुआ। सिर्फ भला ही होता गया। देखिए, वीडियोः
पानी पी-पीकर मोदी ने इसके अलावा विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कटाक्ष भी किया। दो टूक कहा कि विपक्षी दलों का यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए शुभ होता है। इस प्रस्ताव से तय हो गया है कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बहुमत देगी।
मोदी के मुताबिक, "विपक्ष ने अविश्वास की आड़ में जनता का आत्म-विश्वास तोड़ने की विफल कोशिश की है। कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न विजन है, न वैश्विक अर्थव्यवस्था की समझ है और न उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत का अनुमान है।"
वह आगे बोले, कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत पर, भारत के सामर्थ्य पर कभी भी भरोसा नहीं रहा है। कांग्रेस की पहचान से जुड़ी कोई चीज उनकी अपनी नहीं है, उनका चुनाव चिह्न से लेकर विचारों तक किसी और से लिये हुए हैं।
