हम किसी भी खतरे को बेअसर करने के लिए है तैयार... वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने सेना की प्रेस कांफ्रेंस में कही ये अहम बातें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान महानिदेशक नौसेना संचालन वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना खतरों को कम करने या बेअसर करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रख रही है।

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान महानिदेशक नौसेना संचालन वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना खतरों को कम करने या बेअसर करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रख रही है । ऑपरेशन सिंदूर पर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारत के पास एक प्रभावी, स्तरित बेड़ा वायु रक्षा तंत्र है जो सभी खतरों से निपट सकता है। उन्होंने कहा कि हम कई सेंसरों और इनपुटों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए खतरों को बेअसर करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए हुए है।

Vice Admiral AN Pramod

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दी अहम जानकारी

नौसेना एक समग्र नौसैनिक बल के रूप में करती है काम- वाइस एडमिरल प्रमोद

वाइस एडमिरल प्रमोद ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना के वाहक युद्ध समूह की उपस्थिति ने यह सुनिश्चित किया कि प्रतिद्वंद्वी को करीब आने का कोई मौका ना मिले। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना एक समग्र नौसैनिक बल के रूप में काम करती है जो वायु, सतह और भूमिगत खतरों से निपट सकती है। वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना की मौजूदगी ने पाकिस्तानी हवाई अभियानों को सीमित रखने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्र में हमारी इकाइयों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी हवाई प्लेटफॉर्म का पता लगाने, उसे पहचानने और उसे बेअसर करने की विश्वसनीय क्षमता रखती है।

End of Feed