Operation Sindoor: दिल्ली हवाई अड्डे पर फिर 90 उड़ानें हुई रद्द; ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Airport: गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे से आगमन और प्रस्थान के लिए निर्धारित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि इन 90 रद्द उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन उड़ानें शामिल थी जबकि इसमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 6 अंतरराष्ट्रीय आगमन उड़ानें भी शामिल थी।

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे से आगमन और प्रस्थान के लिए निर्धारित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि इन 90 रद्द उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन उड़ानें शामिल थी जबकि इसमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 6 अंतरराष्ट्रीय आगमन उड़ानें भी शामिल थी। रद्द की गई ये उड़ानें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच निर्धारित थीं। जानकारी के अनुसार, इन सभी उड़ानों को भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के बाद रद्द किया गया है।

IGI Airport

हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द

केंद्र सरकार के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के 21 हवाई अड्डे 10 मई तक बंद रहेंगे। उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के तहत, भारत भर के कई हवाई अड्डों को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों की कई उड़ानें रद्द और पुनर्निर्धारित की गई हैं। बुधवार को स्पाइसजेट ने उत्तर भारत के 6 हवाई अड्डों से उड़ान संचालन रद्द करने की घोषणा की थी क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे बंद कर दिए गए थे।

End of Feed