देश

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने LoC पर मारे 35-40 पाकिस्तानी जवान, आतंकी घुसपैठ रही नाकाम; PC में सेना ने किया खुलासा

Indian Army PC on Operation Sindoor: डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं। हमारे एयरफोर्स के जवानों ने बहादुरी और कुशलता से पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को लगातार नेस्तानाबूत करते हुए उनको माकूल जवाब दिया

Image

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

Indian Army PC on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर रविवार को भारतीय सेना के तीनों अंगों सेना, वायु सेना और नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहलगाम हमले के आतंकियों को सजा देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में ब्रीफ किया गया। सेना ने कहा कि ऑपरेशन के तहत हमने PoK और पाकिस्तान में आतंकियों और आतंकी ढांचों को निशाना बनाते हुए 100 से ज्यादा आतंकी मारे, जबकि 7 से 10 मई के बीच भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के दौरान Loc पर 35 से 40 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की सूचना है। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि नागरिकों पर ड्रोन हमलों के बाद हमने पाक रडार साइटों पर हमला किया, जिसमें पड़ोसी मुल्क को भारी नुकसान हुआ है।

एलओसी पर सेना ने दिया माकूल जवाब

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि कुछ हवाई क्षेत्रों और डंपों पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार हवाई हमले हुए, जिसे हमारी सेना ने सभी को विफल कर दिया। बताया गया है कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं। हम उनकी आर्मी के कसूलती के बारे में नहीं बात करना चाहते है अभी शुरुआत में ही क्योंकि वो हमारा टारगेट नहीं थे। भारतीय सेना ने कहा कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों सहित 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया।

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि 9-10 मई की रात को ड्रोन और विमानों द्वारा इसी तरह की घुसपैठ देखी गई। इस बार पाकिस्तान की ओर से एयरबेस और कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया, हालांकि एक बार फिर यह प्रयास असफल रहा। भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना की वायु रक्षा ने बहादुरी और कुशलता से पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को नेस्तानाबूत किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article