Operation Sheesh Mahal: घोटाले का 'किंगपिन' बाहर- केंद्रीय मंत्री का दावा, CM बोले- मैं डरूंगा नहीं

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 29, 2023, 12:11 PM IST

Operation Sheesh Mahal: सीएम की यह टिप्पणी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच को लेकर आई है। उन्होंने खुलासे (टाइम्स नाऊ नवभारत के ऑपरेशन शीशमहल) के लगभग 157 दिनों के बाद यह बयान दिया है।

Operation Sheesh Mahal: ऑपरेशन शीशमहल के मसले पर फिर से सियासी संग्राम देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि इस घोटाले से जुड़ा किंगपिंग अभी भी बाहर घूम रहा है। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार में दावा किया है कि वह ऐसी किसी जांच से डरने वाले नहीं हैं और न ही झुकने वाले हैं।

Operation Sheesh Mahal

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। (फाइल)

सीएम की यह टिप्पणी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच को लेकर आई है। उन्होंने खुलासे (टाइम्स नाऊ नवभारत के ऑपरेशन शीशमहल) के लगभग 157 दिनों के बाद यह बयान दिया है।

End of Feed