देश

Operation HimSetu: सिक्किम में फंसे सैंकड़ों पर्यटक, भारतीय सेना ने शुरू किया बड़ा रेस्क्यू अभियान

Operation HimSetu: भारतीय सेना ने उत्तर North Sikkim के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए “ऑपरेशन हिमसेतु” शुरू किया है। भारी बर्फबारी और भूस्खलन के बीच अब तक 135 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, फिलहाल लोगों को निकालने का अभियान जारी है।

Image

बर्फ और भूस्खलन के बीच सेना का कमाल (Photo: Times Now Navbharat)

Operation HimSetu: भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए “ऑपरेशन हिमसेतु” शुरू किया है। भारी भूस्खलन के कारण लाचेन इलाके का संपर्क बाकी जगहों से टूट गया था, जिससे सैकड़ों पर्यटक वहां फंस गए थे। इस मुश्किल स्थिति में सेना की त्रिशक्ति कोर, जो Eastern Command के तहत काम करती है, राहत और बचाव अभियान (Indian Army rescue) का नेतृत्व कर रही है। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद जवान लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

अभी भी करीब 1000 पर्यटक वहां फंसे

अब तक करीब 135 पर्यटकों को उनके वाहनों के साथ सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस दौरान उन लोगों को प्राथमिकता दी गई, जिन्हें मेडिकल सहायता की जरूरत थी। सेना की टीम न केवल लोगों को निकाल रही है, बल्कि उन्हें जरूरी इलाज और सहायता भी दे रही है। सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। अभी भी करीब 1000 पर्यटक वहां फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हर संभव कोशिश की जा रही है ताकि सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा सके।

लोगों की जान बचाने के लिए लगातार कर रहे हं कोशिश

कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो “ऑपरेशन हिमसेतु” एक बड़ा राहत अभियान बनकर सामने आया है, जिसमें सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लोगों की जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब-जब पहाड़ी इलाकों में ऐसे हालात बनते हैं तब-तब हमारी भारतीय सेना इस प्रकार के ऑपरेशन का अंजाम देती और देती आई है। इतना ही नहीं Indian Army अपनी जान खतरे में डालकर लोगों की जान बचाती है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article