पीएम मोदी की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी तैनात, प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को किया नमन

Modi on International Women's Day: पीएम मोदी की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की गई है। प्रधानमंत्री आज गुजरात का दौरा करेंगे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने नारी शक्ति को नमन किया है। नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज भारत महिलाओं की आवश्यकताओं और उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है।

PM Modi's Security: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए पूर्णतः महिला पुलिस सुरक्षा तैनात की गई हैं। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने घोषणा की कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी। संघवी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है। प्रधानमंत्री के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर पहुंचने से लेकर कार्यक्रम के समापन तक सुरक्षा के हर पहलू का प्रबंधन केवल महिला पुलिस अधिकारी ही करेंगी।'

PM modi gujarat visit

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

पीएम मोदी की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी तैनात

सुरक्षा तैनाती में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल तक यानि सभी रैंकों के पुलिसकर्मी शामिल होंगे। कुल मिलाकर 2,100 से अधिक कांस्टेबल, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ड्यूटी पर रहेंगे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और गृह सचिव निपुण तोरावणे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे और इस पहल का निर्बाध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

End of Feed