किश्तवाड़ के चटरू इलाके में 1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

Terrorist Killed in Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इलाके में अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। दुर्गम इलाके और खराब मौसम के बीच सुरक्षाबल अपना ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

Terrorist Killed in Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इलाके में अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। दुर्गम इलाके और खराब मौसम के बीच सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन जारी रखा है। सेना की 16वीं कोर ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सेना ने नौ अप्रैल को जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर किश्तवाड़ के जंगली इलाके चटरू में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दिन तलाशी अभियान के दौरान शाम के वक्त आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

terrorist

किश्तवाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी।

सुरक्षाबलों का अभियान जारी

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों का प्रभावी ढंग से सामना किया गया और इस बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अब तक एक आतंकवादी ढेर हो चुका है। उन्होंने कहा, 'दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों का अभियान जारी है।' अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले की जोफर-मार्टा पट्टी और किश्तवाड़ जिले के चटरू में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रातभर घेराबंदी की गई।

End of Feed