मुंबई के पास वसई में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, एक व्यक्ति की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ व रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सुभाष बागड़े ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दीवानमन श्मशान घाट के पास एक पानी की टंकी के पास चल रहे काम के दौरान हुई। उन्होंने बताया, 10 से 15 साल पुराने क्लोरीन सिलेंडर के वाल्व से रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में जहरीला धुआं फैल गया।

chlorine Gas Leak At Vasai near Mumbai: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में मंगलवार को एक सिलेंडर से क्लोरीन गैस लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच दमकल कर्मियों सहित 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पालघर के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3.30 बजे कस्बे के दीवानमन इलाके में सन सिटी स्थित एक श्मशान घाट के पास हुई।

Gas leak Death

वसई में क्लोरीन गैस लीक से एक की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- iStock)

पुराने क्लोरीन सिलेंडर के वाल्व से रिसाव

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ व रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सुभाष बागड़े ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दीवानमन श्मशान घाट के पास एक पानी की टंकी के पास चल रहे काम के दौरान हुई। उन्होंने बताया, 10 से 15 साल पुराने क्लोरीन सिलेंडर के वाल्व से रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में जहरीला धुआं फैल गया। सनसिटी फायर स्टेशन से दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और रिसाव को रोकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान कई लोग गैस की चपेट में आ गए।

End of Feed