'हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की PM बनेगी...', ओवैसी के बयान पर मचा सियासी घमासान; भाजपा-कांग्रेस ने कही यह बात

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया जिस पर सियासी दलों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। ओवैसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की सराहना करते हुए कहा कि एक दिन इस देश में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी।

Hijab Row: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया जिस पर सियासी दलों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। ओवैसी ने भारत और पाकिस्तान के संवैधानिक प्रक्रियाओं की तुलना करते हुए अपना सपना जनता के समक्ष उजागर किया। उन्होंने कहा कि एक दिन इस देश में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी।

Asaduddin Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फोटो साभार: @asadowaisi)

ओवैसी ने क्या कुछ कहा?

ओवैसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की सराहना करते हुए कहा कि यह संविधान किसी भी नागरिक को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बनने का अधिकार देता है।

End of Feed