Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक विस्फोट, 13 लोगों की मौत; बचाव कार्य जारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 17, 2023, 07:06 PM IST

Tamil Nadu Blast: मंगलवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा कारखानों में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में 13 लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Blast: मंगलवार को तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पहले 10 लोगों की मौत की खबर थी।

tamil nadu fire cracker blast

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

कहां-कहां हुआ विस्फोट

समाचार एजेंसी एएनआई ने अग्निशमन और बचाव विभाग के हवाले से बताया कि मंगलवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा कारखानों में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में 13 लोगों की मौत हो गई। पहला विस्फोट शिवकाशी के पास एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके कुछ मिनट बाद, कम्मापट्टी गांव में एक और फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। दूसरे विस्फोट में 12 लोग मारे गये। पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं हैं।

End of Feed