देश

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 अभियान में मार गिराए 6 आतंकी, दुर्गम इलाकों में चलाया ऑपरेशन

सेना ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ हाल ही में चलाए गए दो ऑपरेशन में छह आतंकवादी मारे गए। ये दोनों ऑपरेशन दुर्गम इलाके और काफी ऊंचाई पर हुए। सेना के अधिकारी ने बताया कि फरार आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया ही सुरक्षाबलों का लक्ष्य है।

Image

कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों पर चलाया ऑपरेशन।

Anti Terrorism Operation in Kashmir: कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ हाल ही में चलाए गए दो ऑपरेशन में छह आतंकवादी मारे गए। ये दोनों ऑपरेशन दुर्गम इलाके और काफी ऊंचाई पर हुए। सेना के अधिकारी ने बताया कि फरार आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया ही सुरक्षाबलों का लक्ष्य है।

12 मई को केलार इलाके में चला ऑपरेशन

विक्टर फोर्स के जीओवसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि 12 मई को केलार इलाके में अत्यंत ऊंचाई पर आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। 13 मई की सुबह कुछ गतिविधि नजर आने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा। इसके बाद आतंकवादियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई वे मारे गए। दूसरा ऑपरेशन त्राल इलाके में चला। यहां एक गांव में आतंकियों के होने की खबर मिलने पर हमने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया। घेरे का अभियान जब चल रहा था तो आतंकियों ने अपनी जगह बदल ली और सुरक्षाबलों पर गोली चलाने लगे।

शाहिद कुट्टे भी मारा गया

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पहले गांव वालों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। जो छह आतंकवादी मारे गए उनमें शाहिद कुट्टे भी था। शाहिद एक जर्मन पर्यटक सहित दो बड़े हमलों में शामिल था। आतंकी नेटवर्क की फंडिंग में उसकी संलिप्तता थी।

आतंकियों का सफाया करने को प्रतिबद्ध हैं-आईजीपी

आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने बताया कि शोपियां के केलार और त्राल इलाके में ये दोनों ऑपरेशन चलाए गए। इस अभियान में छह आतंकवादी मारे गए। हम आतंकियों के पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!