देश

ओडिशा का बौध शहर लगातार दूसरे दिन रहा देश का सबसे गर्म स्थान, कई जगह लू जैसे हालात

मौसम विभाग के मुताबिक, बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार को बौध का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे।

Image

ओडिशा का बौध शहर सबसे गर्म

Photo : iStock

Odisha's Boudh Hottest in Country: ओडिशा का बौध शहर रविवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा का झारसुगुडा देश में दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बोलनगीर तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा और यहां 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का चौथा सबसे गर्म स्थान रहा।

बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान

मौसम विभाग के मुताबिक, बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार को बौध का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे। आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के बौध, झारसुगुडा और बोलनगीर सहित कम से कम सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिसमें अंगुल (41.1), टिटलागढ़ (40.5), सुंदरगढ़ (40.3) और भवानीपटना (40.2) शामिल हैं।

इन शहरों के लिए रेड वॉर्निंग जारी

भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.8 और 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू की संभावना जताते हुए सोमवार के लिए झारसुगुडा, संबलपुर और कालाहांडी के लिए रेड वॉर्निंग जारी की है। मौसम विभाग लू के लिए रेड वार्निंग तब जारी करता है, जब बहुत ज्यादा गर्भी पड़ने और तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना होती है। विभाग ने सुंदरगढ़, सोनपुर, कालाहांडी, बौध और बोलनगीर जिलों के लिए ऑरेंज वॉर्निंग और क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल और मयूरभंज जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है।

आईएमडी ने बताया कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि बालासोर, भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर, खुर्दा, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, नयागढ़, गंजम और गजपति के कुछ स्थानों पर सोमवार को गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि हालांकि लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है क्योंकि 19 मार्च से चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article