भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में पटाखों के ढेर में विस्फोट, 15 लोग झुलसे; कई की हालत गंभीर

Lord Jagannath Chandan Yatra: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान हादसा हो गया। चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट से 15 श्रद्धालु झुलस गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Accident at Chandan Yatra Festival: ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से पंद्रह लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे।

Accident at Chandan Yatra Festival

भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए। एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है।

End of Feed