देश

ओडिशा: चलती नंदन कानन एक्सप्रेस में चली गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी जीआरपी

इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को पुरी तक पहुंचाया। मामले की जांच अब जीआरपी द्वारा की जा रही है।

Image

ट्रेन पर फायरिंग

Photo : ANI

Nandan Kanan Express: ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों द्वारा एक चलती ट्रेन में कथित तौर पर गोलियां चलाने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जीआरपी को जांच शुरू करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि चरंपा स्टेशन के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस की सुरक्षा करते हुए उसे पुरी तक पहुंचाया। साथ ही कहा कि मामले की जांच अब जीआरपी द्वारा की जा रही है।

रेलवे ने बयान में कहा कि 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने सूचना दी कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया, जिससे उसमें छेद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में लगभग सुपह 9.30 बजे हुई।

सूत्रों ने कहा कि ट्रेन सुबह करीब 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई और पांच मिनट बाद कथित गोलीबारी हुई। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कथित गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। गोलीबारी का मकसद और लक्ष्य अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article