Odisha: खेलते-खेलते स्टील के बर्तन में फंसा 4 साल के बच्चे का सिर, डॉक्टरों ने बर्तन काटकर बचाई जान

Odisha: सुंदरगढ़ जिले के बणई इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां खेलते-खेलते एक 4 साल के बच्चे का सिर स्टील के बर्तन में फंस गया। घरवालों ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। आखिरकार, बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद स्टील के बर्तन को काटकर उसकी जान बचाई।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बणई इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां खेलते-खेलते एक 4 साल के बच्चे का सिर स्टील के बर्तन में फंस गया। घरवालों ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। आखिरकार, बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद स्टील के बर्तन को काटकर उसकी जान बचाई।

Sundergarh

स्टील के बर्तन में फंसा 4 साल के बच्चे का सिर

घर में खेलते समय हुआ ये हादसा

बणई थाना क्षेत्र के जांगला गांव में रहने वाले बाबुली मुंडा और उनकी पत्नी सावीना मुंडा का 4 साल का बेटा शुभम घर में खेल रहा था। खेल-खेल में उसका सिर स्टील के एक बर्तन में फंस गया। बच्चे को बचाने के लिए परिवार ने कई प्रयास किए, लेकिन घेरा इतना तंग था कि वे उसे निकालने में असफल रहे। जब घरवालों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं, तो घबराए माता-पिता शुभम को बणई उपखंड अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन घेरा आसानी से नहीं निकल सका।

End of Feed