ओबीसी आरक्षण: मायावती ने साधा निशाना- मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने में विफल रही थी कांग्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 08:01 AM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने सतना पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जबकि वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे लागू किया।

सतना: मध्य प्रदेश के सतना मे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने मंडल आयोग की रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की जबकि वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे लागू किया। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सतना जिले में एक चुनावी रैली के संबोधित करते हुए, उन्होंने मतदाताओं से उन राजनीतिक दलों के जाल में नहीं फंसने का आग्रह किया जो चुनाव के दौरान वादे करते हैं लेकिन बाद में उन्हें भूल जाते हैं।

Mayawati targets Congress

बीएसपी सुप्रीमो मायावती

बसपा प्रमुख ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासन के तहत, काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण की सिफारिश की। लेकिन कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद दलित, आदिवासी और ओबीसी सालों तक पिछड़ गए।

End of Feed