बिहार में सरकारी नौकरियों में पिछड़ों को मिलेगा अब 43% आरक्षण, जानें SC, ST का कितना बढ़ा कोटा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 11:14 AM IST

Bihar Reservation News : बिहार में इस बढ़े हुए आरक्षण का सर्वाधिक लाभ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग को मिलेगा। अनुसूचित जाति का कोटा भी बढ़ाकर 16% से 20 प्रतिशत कर दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ओबीसी महिलाओं को पहले से मिल रहा तीन प्रतिशत का कोटा अब पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग से ही दिया जाएगा।

Bihar Reservation : बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार ने गुरुवार को आरक्षण संशोधन बिल -2023 पारित कर दिया। खास बात यह है कि इस संशोधन विधेयक का समर्थन भाजपा सहित सभी दलों ने किया। विधानसभा से इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद उसे मंजूरी के लिए अब विधान परिषद में भेजा जाएगा। यहां से पारित होने और राज्यपाल का हस्ताक्षर होने के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा। संशोधन विधेयक में आरक्षण का दायर 60 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया है।

Bihar Reservation

बिहार में आरक्षण का कोटा बढ़ा।

EWS कोटे में बदलाव नहीं

इस बढ़े हुए आरक्षण का सर्वाधिक लाभ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग को मिलेगा। अनुसूचित जाति का कोटा भी बढ़ाकर 16% से 20 प्रतिशत कर दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ओबीसी महिलाओं को पहले से मिल रहा तीन प्रतिशत का कोटा अब पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग से ही दिया जाएगा। ईडब्ल्यूएस कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे पहले की तरह 10 प्रतिशत रखा गया है।

End of Feed